Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

शिल्पा से बेअसर प्रियंका

मुंबई. भले ही शिल्पा शेट्टी अपनी नई फिल्म ‘दोस्ताना’ के आयटम नंबर ‘शटअप एंड बाउंस’ को मिल रही प्रतिक्रियाओं और सराहना से खासी उत्साहित हैं। इसके बावजूद प्रियंका चोपड़ा इससे सिरे से अप्रभावित हैं। वह न सिर्फ शिल्पा की तारीफ करने वालों को मुस्कुरा कर जवाब देती हैं, बल्कि यह भी कह डालती हैं कि शिल्पा के आगे का कॅरियर भी निर्बाध और आगे बढ़ता हुआ ही हो।

वह इसे विस्तार से बताते हुए कहती हैं, ‘मैं शिल्पा की तारीफ से क्यों मुंह बनाऊं। मेरी उनसे कोई प्रतिद्वंद्विता तो है नहीं। फिर, मुझे तो ‘दोस्ताना’ फिल्म की नायिका होने के कारण शुरू से ही मालूम था कि ऐसा एक आयटम नंबर है, जिस पर शिल्पा को डांस करना है।’ लेकिन क्या एक बार भी उनके मन में यह गाना स्वयं करने का विचार नहीं आया?

इस पर वह कहती हैं, ‘फिल्म में मुझ पर अन्य पांच गाने फिल्माए गए हैं। ऐसे में किसी एक गाने को लेकर मैं इच्छा क्यों पालूं?’ वह आगे कहती हैं, ‘सबसे बड़ी बात गाने की सिचुएशन ही ऐसी है कि मैं उसे नहीं कर सकती थीं। यह गाना फिल्म की शुरुआत में मियामी के बीच पर होता है और मेरी एंट्री बाद में है।

अब यह तो अच्छा नहीं लगता न कि मैं एंट्री से पहले ही गाने में नजर आऊं।’ तो शिल्पा ने गाने के साथ किस हद तक न्याय किया है, सवाल पर वह बेबाकी से कहती हैं, ‘पूरी तरह से। मियामी के खूबसूरत तट के सापेक्ष लड़की भी ऐसी होनी चाहिए थी, जिसके पास आकर्षक बॉडी और अदाएं हों। जाहिर है शिल्पा के अलावा ये दोनों गुण एकसाथ और किस अभिनेत्री के पास मिलते हैं।’ कह सकते हैं प्रियंका के इस आत्मविश्वास की एक प्रमुख वजह फिल्म ‘फैशन’ को मिल रही तारीफ भी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: