Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

‘सॉरी भाई’ में संजय सूरी की निगाहें चित्रांगदा पर

मुंबई. कुछ गलत अर्थ मत निकालिए। लगभग दो वर्ष पहले संजय सूरी और ओनीर ‘बस एक पल’ फिल्म में साथ-साथ आए थे। फिल्म कॉमर्शियल हिट नहीं थी, लेकिन समालोचकों को लुभाने में सफल रही थी। अब यही जोड़ी फिल्म ‘सॉरी भाई’ से वापसी कर रही है।

दोनों के लिए ही यह फिल्म खास है, क्योंकि निर्देशकीय क्षमता व अभिनय प्रतिभा दांव पर होने के अलावा यह बतौर सह निर्माता भी दोनों की पहली फिल्म है। हालांकि संजय सूरी की निगाहें चित्रांगदा सिंह पर भी लगी हैं, क्योंकि इसे उनकी कमबैक फिल्म करार दिया जा रहा है।

संजय इस बात को स्वीकारते हुए कहते हैं, ‘बिलकुल, उनकी वापसी करार दी जा रही फिल्म के कारण भी ‘सॉरी भाई’ से अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। मैं भी चाहता हूं यह देखना कि चित्रांगदा वापसी में कैसी लग रही हैं। यह हमारे लिए कम बड़ी बात नहीं है कि उन्होंने हमारी फिल्म को अपनी वापसी के लिए चुना।’

चित्रांगदा की तारीफ करते हुए निर्देशक ओनीर भी कहते हैं, ‘तीन वर्ष कैमरे से दूर रहने के बाद उन्होंने जिस आत्मविश्वास के साथ कैमरे का सामना किया, वह काबिले तारीफ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: