Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान 23 से

जयपुर. भाजपा चुनाव प्रचार अभियान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी के निर्वाचन क्षेत्र नाथद्वारा से 23 नवंबर को शुरू करेगी। इसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज सहित कई नेता भाग लेंगे। गुरुवार को हुई भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।

कार्यक्रम समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि मुख्यमंत्री 23 नवंबर को ही चित्तौड़ जिले में छोटी सादड़ी, बूंदी, आसींद एवं भीलवाड़ा में सभाओं को संबोधित करेंगी। राज्य के चुनाव प्रभारी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वैंकेया नायडू 24 नवंबर को अजमेर में सभा को संबोधित करेंगे।

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी 25 नवंबर को जोधपुर में चुनाव सभा में भाग लेंगे। चुनाव संचालन समिति के संयोजक रामदास अग्रवाल ने बताया कि राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आमसभाएं आयोजित की जाएंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: