Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

ग्रामीण इलाकों में ज्यादा मतदान

रायपुर. जिले की 13 सीटों में हुए मतदान के प्रारंभिक आकड़ों में शहरी क्षेत्रों के मुकाबले गांव आगे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विकासशील के मुताबिक शहरी इलाकों में 55 फीसदी वोट पड़े हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों से 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। इन आकड़ों में अभी और इजाफे की उम्मीद है।

ग्रामीण इलाकों के साथ ही रायपुर शहर की सीटों पर शाम 5 बजे मतदान केंद्र परिसर में प्रवेश बंद होने के बाद भी वोटिंग जारी रही। कहीं-कहीं 7 बजे तक मतदान हुआ। इसकी एक वजह यह भी है कि कई मतदाताओं के पास मतदाता परिचयपत्र नहीं थे। पीठासीन अफसरों ने उन्हें कोई भी पहचानपत्र लेकर आने वापस भेज दिया था।

कई लोग शाम को पहचानपत्र लेकर वापस लौटे। विकासशील ने बताया कि शाम 5 बजे जिन मतदाताओं ने पोलिंग बूथ के अंदर प्रवेश कर लिया उन्हें देर शाम तक मतदान करने दिया गया। पुलिस के जवानों व अर्ध सैनिक बलों ने शाम 5 बजे के बाद वोट डालने आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया।

दक्षिण में 63, उत्तर में 60 फीसदी वोट
रायपुर जिले की 13 सीटों पर लगभग भाटापारा में 70 प्रतिशत, धरसींवा में 65 प्रतिशत, रायपुर दक्षिण में करीब 63 प्रतिशत, राजिम में 74 प्रतिशत, बिंद्रानवागढ़ में 68 प्रतिश, कसडोल में 68 प्रतिशत, बलौदाबाजार में 65 प्रतिशत, रायपुर ग्रामीण में करीब 60 प्रतिशत, रायपुर उत्तर में करीब 60 प्रतिशत, आरंग में 64 प्रतिशत, बिलाईगढ़ में 65 प्रतिशत, रायपुर पश्चिम में करीब 64 प्रतिशत व अभनपुर में 60 प्रतिशत मतदान हुआ।

प्रथम चरण का मतदान 70 प्रतिशत से अधिक
भास्कर न्यूज. रायपुर. प्रथम चरण का मतदान का प्रतिशत 70 से अधिक हो गया है। 39 विधानसभा क्षेत्रों में 70.53 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे अधिक कुरुद में 86.55 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम 29.19 प्रतिशत मतदान बीजापुर में हुआ है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. आलोक शुक्ला ने बताया कि 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले केवल दो विधानसभा क्षेत्र हैं। बीजापुर के अलावा कोंटा विधानसभा क्षेत्र में 41.94 प्रतिशत मत पड़े। शेष 37 विधानसभा क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए।

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा-सराईपाली-77.65, बसना- 78.81, खल्लारी-74.82, महासमुंद-75.02, सिहावा-78.55, कुरुद-86.55, धमतरी-80.98, संजारी बालोद-80.71, डौंडीलोहारा-72.86, गुंडरदेही-78.86, पाटन-79.04, दुर्ग ग्रामीण-69.75, दुर्ग शहर-63.99, भिलाईनगर-62.93, वैशालीनगर-61.93, अहिवारा-67.65, साजा-73.96, बेमेतरा-69.69, नवागढ़-67.20, पंडरिया-73.44, कवर्धा-74.87, खैरागढ़-76.25, डोंगरगढ़-76.40, राजनांदगांव-78.32, डोगरगांव-79.44, खुज्जी-75.44, मोहला मानपुर-71.04, अंतागढ़-57.52, भानुप्रतापपुर-65.51, कांकेर-70.56, केशकाल-70.18, कोंडागांव-78.70, बस्तर-74.81, जगदलपुर-71.78, चित्रकोट-64.45, दंतेवाड़ा-54.68, कोंटा-41.94, नारायणपुर-60.01 और बीजापुर-29.19 प्रतिशत।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: