|
News
Chhattisgarh
Raipur Raipur जगदलपुर. दिल्ली से पहुंचे एयर सेफ्टी विभाग के विशेषज्ञों ने गुरुवार शाम आंध्रप्रदेश के पोड़ुजेड़ुगुट्टा की पहाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलिकॉप्टर रैना के मलबे से ब्लैक बाक्स ढूंढ निकाला। चार सदस्यीय दल को मौके तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों के साथ करीब 25 किमी पैदल चलना पड़ा।
टीम में विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर पुनीत कुमार, कैप्टन तिलांग, कैप्टन रामन शामिल थे। इन्होंने मलबे की सूचना देने वाले 22 ग्रामीणों को दो लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की। टीम के साथ गुरुवार को बीजापुर या आंध्रप्रदेश पुलिस का एक भी जवान मौके तक नहीं गया।
क्या है ब्लैक बॉक्स : ब्लैक बॉक्स वास्तव में फ्लाइट डाटा रिकार्डर होता है, जिसके मैग्नेटिक टेप में उड़ान से संबंधित यंत्रों, ईंधन व पायलट के संवाद और संदेशों का ब्योरा रिकार्ड होता है। विमान या हेलिकाप्टर में आग लगने, पानी में डूबने, भारी झटके या रेडियोधर्मिता के बावजूद इसमें मौजूद डाटा सालों तक सुरक्षित रहता है।
विशेषज्ञ इस डाटा का इस्तेमाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में करते हैं। काले रंग के धातु के डिब्बे में सीलबंद होने के कारण इसे सामान्य भाषा में ब्लैक बाक्स कहा जाता है।