Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

कांग्रेस हिंदू आतंकवाद का कार्ड न खेले: राजनाथ

नीमच/जावदहिंदुत्व का झंडा बुलंद करने वाली भाजपा अब भाईचारे और समानता की बात करने लगी है। गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह ने जावद में भाईचारे का नारा देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा हिंदू आतंकवाद का कार्ड न खेलें।

बस स्टैंड पर पार्टी प्रत्याशी ओमप्रकाश सखेलचा के समर्थन में हुई सभा में राजनाथ ने शिवराजसिंह की तारीफों में पुल बांधे। अंत में उन्होंने लोगों से हाथ उठाकर श्री सखलेचा को विजयी बनाने का संकल्प दिलवाया।

विकास के रथ में सवार हों -सुषमा:

बुरहानपुर में भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनीस के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए राज्य सभा सदस्य एवं भाजपा की शीर्षस्थ नेता सुषमा स्वराज ने कहा मप्र में शिवराजसिंह का विकास रथ गति से दौड़ रहा है। आप भी इससे नाता जोड़कर विकास में शामिल हो जाओ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: