|
भोपाल कोई दुश्मन के बंकरों को तोड़ रहा तो कोई फायर से बचने की कोशिश कर रहा था, ऐसा लग रहा था जैसे कारगिल युद्ध का नजारा देख रहे हैं। गुरुवार को एनसीसी कैडेट्स ने घात लगाकर दुश्मनों को परास्त करने की ट्रेनिंग ली।
प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने बंकरों को नष्ट कर दुश्मनों को परास्त किया। गुरुवार सुबह कैडेट्स ने रस्साकशी प्रतियोगिता में भी भाग लिया, जिसमें विदिशा की सीनियर गल्र्स कैडेट्स प्रथम और सत्यसांई कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। सीनियर ब्वायज में जेएनएस सुजालपुर प्रथम और जूनियर में नरसिंहगढ़ प्रथम रहा।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को युद्ध के दौरान कैसे अपनी पहचान छिपाते हुए दुश्मन पर बराबर नजर रखना और मौका पाते ही उसे व उसके हथियार को कब्जे लेने से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सूबेदार मेजर चैन सिंह, सूर्यभान थेटे, एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल हेमंत जाधव, कल्पना रावत, नावेद सिद्दीकी, मनोज सेलोकर एवं आबिद मोहम्मद खान शामिल हुए।
मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में चलाए जा रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को सुबह करियर काउंसिलिंग और दोपहर में सांपों के विशेषज्ञ सलीम द्वारा सांपों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।