|
News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur अंबिकापुर. अंबिकापुर. लखनपुर में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच कई जगह हिंसक संघर्ष हुआ। कांग्रेस कायकर्ताओं की रिपोर्ट पर मारपीट व बलवा के 3 मामलों में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांग्रेस प्रत्याशी टी.एस. सिंहदेव व उनके दर्जन भर समर्थकों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट व बलवा का जुर्म दर्ज किया गया है।
चुनाव से ठीक पूर्व दोनों प्रमुख पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने शांति भंग कर दी। सबसे ज्यादा बवाल लखनपुर क्षेत्र में हुआ, जो अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां पिछले दो दिनों से कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव था। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर मतदाताओं को लुभाने शराब, कंबल व अन्य चीजें बांटने का आरोप लगा रहे थे। बुधवार की रात आखिरकार कार्यकर्ता भिड़ ही गए।
हमारे लखनपुर संवाददाता व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केवरी में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना की जानकारी कांग्रेस प्रत्याशी टी.एस. सिंहदेव को दी। इस मामले में कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। प्रार्थी रामसुजान द्विवेदी की रिपोर्ट पर भाजपा के दिनेश साहू, राकेश साहू, सुभाष अग्रवाल, मयंक गुप्ता, मोनू अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 506 बी, 341, 323, 147, 148, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया। दूसरी ओर ग्राम कोरजा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की।
इस मामले में ग्राम कोरजा निवासी रंजन साहू की रिपोर्ट पर सुरेश, शंभू, बालेश्वर, जगत, शिवसागर के खिलाफ धारा 341, 323, 147, 148 के तहत मामला दर्ज किया गया। तीसरे मामले में ग्राम केवरा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा। कांग्रेस कार्यकर्ता संजीव सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता दिनेश साहू, मुकेश अग्रवाल, गणोश अग्रवाल, महेश गुप्ता के खिलाफ धारा 294, 506बी, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जगह-जगह मारपीट की खबर से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अंबिकापुर से लखनपुर पहुंचे। पुलिस के अनुसार इन कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा। फिर बोलेरो, मार्शल व कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त कर दीं। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर तलवार से हमला किया। कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया, जिससे कई भाजपा कार्यकर्ता गिरते-पड़ते भागे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव को भी दी। वे लखनपुर पहुंचे व कार्यकर्ताओं के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी टी.एस. सिंहदेव सहित अनिल बट्ठर, शफ ी अहमद, बंटी शर्मा, गुड्डू मलिक, बाबू साहू व 20-25 अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 506बी, 427, 307 व 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2 तलवारें भी जब्त कर बंटी शर्मा नामक कांग्रेस कार्यकर्ता क ो गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
लखनपुर में तनाव: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक संघर्ष से लखनपुर में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस अधीक्षक हेमकृष्ण राठौर ने आज लखनपुर पहुंच स्थिति का जायजा लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
टूटे-फूटे वाहनों के साथ मौन जुलूस
ग्राम झरगवां में निर्दलीय प्रत्याशी प्रो. गोपाल राम के 2 वाहनों में तोड़फोड़ से नाराज कार्यकर्ताओं ने टूटे-फूटे वाहनों के साथ बतौली नगर में मौन जुलूस निकालकर आक्रोश जताया। निर्दलीय प्रत्याशी प्रो. गोपाल राम के अभिकर्ता अनिल गुप्ता के नेतृत्व में बतौली में मौन जुलूस निकाला गया।
बारिश ने डाला वोटिंग में खलल
अंबिकापुर. मतदान के अंतिम क्षणों में अचानक बारिश होने से सरगुजा व कोरिया जिले के कुछ मतदान केंद्रों में वोटिंग कार्य प्रभावित होने की खबर है। सूरजपुर बिश्रामपुर व चिरमिरी क्षेत्र में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई। इस दौरान कई मतदाता वोट देने से वंचित रह गए।
शाम को मौसम का मिजाज बिगड़ने से इसका असर मतदान पर भी पड़ा। जिले के प्रतापपुर, सूरजपुर, बिश्रामपुर क्षेत्र में बारिश की खबर है। बिश्रामपुर क्षेत्र के कुछ ग्रामीण इलाकों में देर शाम बारिश हुई। यहां वोट देने के लिए जो मतदाता खड़े थे उनमें से कई भाग खड़े हुए। सूरजपुर क्षेत्र में भी तेज हवा व गरज के साथ अच्छी बारिश हुई। अंबिकापुर में देर शाम को मौसम का रूख बदलने के साथ ही बारिश हुई।
उधर कोरिया जिले के चिरमिरी क्षेत्र में भी मतदान कार्य बारिश के कारण प्रभावित हुआ। खड़गवां क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 1 में कुल १क्२४ मतदाताओं में ५५क् ही शाम ६ बजे तक वोट डाल पाए थे इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश के बावजूद करीब डेड़ सौ मतदाता कतार में वोट डालने खड़े रहे। दोपहर ढाई बजे के बाद अचानक मौसम खराब होने व डेड़ घंटे तक पानी बरसने से कुछ मतदाता मतों का उपयोग नहीं कर सके।
बतौली में भी हिंसा
सीतापुर विधानसभा अंतर्गत बतौली में भी बीती रात कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी प्रोफेसर गोपाल राम के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। शांति व्यवस्था में लगे सीआरपीएफ के जवानों ने कई स्थानों पर उत्पात मचा रहे कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
हमारे बतौली संवाददाता के अनुसार मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात तेलाईधार में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। मंगारी में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई। इसके बाद भंडारडांड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को घेर कर पीटा। सरमना में पूनमचंद्र गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जीप क्षतिग्रस्त कर दी। मोटर साइकिलों व चार पहिया वाहनों में सवार कांग्रेस कार्यकर्ता जरहाडीह, केदा में मारपीट करते हुए पहुंचे। तब तक इस यह जानकारी सीआरपीएफ को हो चुकी थी। थाना प्रभारी टी. खाखा के नेतृतव में सीआरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने जरहाडीह में इस काफिले को घेरने की कोशिश की।
कुछ पीड़ित युवकों के अनुसार अचानक पुलिस दल को देखकर सभी ने हड़बड़ाहट में गाड़ियों में ब्रेक लगाए जिससे पांच-छह चार पहिया वाहन आपस में एक दूसरे से टकरा गए व एक स्कार्पियो असंतुलित होकर पलट गई। एक मार्शल बुरी तरह टकरा गई। इसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने भागते हुए युवकों पर जमकर लाठियां भांजी। कई मोटरसाइकिल सवार ने मोटर साइकिल फेंककर जंगल की ओर भाग निकले। दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो पर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर हेडलाइट, शीशे फोड़ दिए। झरगवां में प्रो. गोपाल के प्रचार में लगे 2 बोलेरो के शीशे, हेडलाइट फोड़कर ड्राइवरों से मारपीट की। बोदा के पास अमरजीत भगत का चुनाव प्रचार कर लौट रहे 2 युवकों से कुछ युवकों ने मारपीट की। थाना बतौली में यह प्रकरण दर्ज कराया गया है।