|
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्यप्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। हरदा से शुरू हुए अभियान में राहुल ने भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लेते हुए कहा भाजपा की नीतियों से ही देश में आतंकवाद ने जड़ें जमाई हैं।
हरदा:
आठ मिनट के भाषण में राहुल ने शिवराज सरकार की नीतियों की असलियत उजागर करते हुए कहा भाजपा सिर्फ वादे करना जानती है।
झाबुआ:
राहुल ने आदिवासियों से अपना पुराना नाता बताते हुए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि इंदिराजी के जमाने से आप लोगों के साथ मेरा नाता है। मैं आपका हूं और आप हमारे हैं।
मंदसौर: राहुल ने यहां युवाओं की पैरवी की और कहा कि हमने जिले की चार सीटों पर युवाओं को मौका दिया है।
जीरापुर: राजगढ़ के जीरापुर में राहुल ने शिवराज सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर निशाना साधा।