Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

हेलिकॉप्टर में फंसी थी दो गोलियां

जगदलपुर. इस हेलिकाप्टर पर शनिवार की शाम इसके उड़ान भरते ही पीड़िया की पहाड़ियों में छिपे माओवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। जिसमें दर्जन भर से अधिक गोलियां हेलिकाप्टर में लगी थी। चंडीगढ़ से पहुंचे इंजीनियर और टेक्नीशियन के 22 सदस्यीय दल ने दो दिनों की मशक्कत के बाद इसे फिर से उड़ान भरने लायक बना दिया।

इस हेलिकाप्टर में जिन जगहों पर गोलियां लगी वहां एल्युमिनियम के आठ रिपिट लगाए। हेलिकाप्टर के सभी ब्लेड बदले गए। इसके बाद चंडीगढ़ से पहुंचे वायुसेना के टेस्ट पायलट ने गुरुवार की दोपहर उड़ान भरकर इसकी पूरी तरीके से जांच कर ली। शुक्रवार की दोपहर इस हेलिकाप्टर को लेकर वापसी के लिए नए चालक दल के सदस्य उड़ान भरेंगे। पिछले क्रू-मेंबर वापस एयर फोर्स स्टेशन जामनगर (गुजरात) लौट गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: