Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

..नहीं चाहिए पराई पार्टी की साड़ी!

बिलासपुर. टिकरापारा मे बुधवार की रात एक अनोखा वाकया हुआ। देर रात 10 महिलाएं वार्ड के कांग्रेस कार्यालय में साड़ी और कंबल लेकर पहुंची और बताया कि भाजपाई ये उनके घर में छोड़ गए हैं। पर उन्हें कांग्रेस के अलावा किसी अन्य पार्टी का तोहफा भी मंजूर नहीं है। इस मामले की गुरुवार को पूरे दिन क्षेत्र मंे चर्चा रही। लोग चटखारे लेकर इस बात की चर्चा करते रहे।

एसबीआर कालेज में झड़प
मतदान केंद्र के अंदर तक जाकर प्रचार करने की बात पर सुबह लगभग 9 बजे एसबीआर कालेज में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में बहस हो गई। बात बढ़ गई और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। पुलिस ने बीच-बचाव कर झड़प को शांत कराया।

बालमुकुंद स्कूल में विवाद

बालमुकुंद स्कूल स्थित मतदान केंद्र मंे सुरक्षाकर्मी पहचान पत्र देखने के बाद ही परिसर के भीतर जाने की इजाजत दे रहे थे। लगभग 11 बजे वहां तीन युवक पहुंचे। वे अंदर जा ही रहे थे कि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोककर पहचान पत्र मांगा। इस बात पर उनकी सुरक्षाकर्मियों से हुज्जत हो गई। कुछ देर में वहां बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। बल प्रयोग करने की चेतावनी के बाद हंगामा मचा रहे युवक वहां से खिसक गए।

चिट बांटने को लेकर भिड़े कार्यकर्ता

तालापारा में सुबह 11:30 बजे कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मतदाताओं को चिट बांटने की बात पर विवाद हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाताओं को अपनी चिट के साथ भेजना चाह रहे थे, जबकि भाजपा कार्यकर्ता उन्हें अपनी चिट देने के लिए जूझ रहे थे।

इस जद्दोजहद में दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे बाहर से चुनाव डच्यूटी के लिए आए एक आरक्षक को भी इसमें चोट पहुंच गई। बताया जाता है कि उसके सिर से खून बहने लगा था। मारपीट में कुछ युवकों को भी चोट आई। पुलिस बल पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। शाम लगभग 4 बजे बदला लेने के लिए कार्यकर्ता एक बार फिर भिड़ गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: