|
Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लंदन
‘डैसपरेट हाउसवाइव्स’ शो की स्टार अभिनेत्री ईवा लंगोरिया पार्कर ने खुद को स्वस्थ बनाए रखने और वजन कम करने के लिए इन दिनों मीट से दूरी बना ली है और मछली का सेवन करना शुरू कर दिया है।
कॉन्टैक्टम्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार ईवा ने अपने कॉलेज में फिटनेस ट्रेनर बनने की पढ़ाई की थी और आजकल वह इसी पढ़ाई को अमल में ला रही हैं। इस बारे में पूछने पर ईवा ने बताया, ‘मीट खाना बंद कर देने से मेरी बॉडी पर काफी अच्छा असर हुआ है। मैं खुश हूं कि अब मेरा वजन कम हो सकेगा। मैं कभी भी मीट खाने को लेकर उतावली नहीं रहती थी और अब तो मुझे यह जरा भी पसंद नहीं है।’