|
News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. प्रसिद्ध क्रिकेटर व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को शहर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रोड शो व सभाओं में कांग्रेस को बिना दूल्हे वाली बारात बताया। उन्होंने लाफ्टर शो के अंदाज में ही अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान सभाओं में तालियों के बीच हंसी के फौवारे छूटते रहे। श्री सिद्धू ने कहा कि भाजपा एक ऐसी बारात है जिसमें घोड़े भी हैं और दूल्हा (शिवराज सिंह चौहान) भी, जबकि कांग्रेस में घोड़ा तो हैं लेकिन दूल्हा का अता-पता नहीं। उन्होंने भाषणों में भाजपा के पांच साल के विकास कार्यो का उल्लेख किया। वह सभाओं में लेट पहुंचते रहे, फिर भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए डटे रहे।