|
Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लॉस एंजिलस.
ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता हयू जैकमैन को पीपुल पत्रिका ने सबसे सैक्सी जीवित पुरुष करार दिया है। सबसे सैक्सी जीवित पुरुषों की सूची में डेनियल क्रेग को दूसरा स्थान मिला है। इसके बाद ब्रैड पिट, जॉर्ज क्लूनी और पिछले साल के विजेता मैट डैमन का नाम आता है।
घरेलू हैं जैकमैन
पत्रिका की प्रवक्ता मिशेल बीडल ने बताया कि जैकमैन में सबसे सैक्सी जीवित पुरुष बनने के सभी गुण हैं। पहला वह ऑस्ट्रेलियाई हैं, दूसरा वह बेहद प्यारे इनसान हैं और उनकी बॉडी कमाल की है। उनकी सबसे बढ़िया बात है कि वह घरेलू हैं और इस कारण लोग उन्हें पसंद करते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। जैकमैन और उनकी पत्नी डैबोहरा फर्नेस की जोड़ी तो जबरदस्त है।
शायद इसी कारण पिछले 12 सालों से दोनों एक-दूसरे के साथ हैं। जैकमैन, क्रेग, पिट, क्लूनी और डैमन के अलावा सूची में ओलंपियन माइकल फेलप्स, अभिनेता जेवियर बारडेम, चीनी पियानोवादक लैंग लैंग और फुटबॉलर डेविड बेकहम को जगह मिली है।