Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

बियर बार बंद होंगे

ग्वालियर. शराब की दुकानें रात नौ बजे बंद होने से मदिरा के शौकीनों की भीड़ बियर बारों पर पहुंचने की खबर जब जिला प्रशासन को लगी तो बुधवार को देर रात जिले के सभी बियर बार भी रात नौ बजे बंद करने का आदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी कर दिए। इस आदेश के पालन के लिए पुलिस व राजस्व अधिकारियों का संयुक्त जांच दल भी गठित कर दिया गया है।

जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आयोग के निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक देसी-विदेशी मदिरा दुकानों को रात नौ बजे से बंद करने का आदेश 18 नवंबर को कलेक्टर ने जारी किया था। इस आदेश के जारी होने के बाद दुकानों पर लगने वाली भीड़ बियर बारों तक पहुंचने लगी।

रात नौ बजे के बाद शराब की बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने न केवल आदेश जारी किया बल्कि आदेश के पालन में निगरानी दल भी अलग-अलग स्थानों पर भेजे। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार की रात आदेश जारी कर दिया गया है।

संयुक्त जांच दलों को यह हिदायत भी दी गई है कि वे शराब की बिक्री व उसकी वेयरहाउस से आमद दोनों का मिलान जरूर करें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह वर्मा ने कहा कि रात नौ बजे के बाद शराब की बिक्री पर निगरानी का काम क्षेत्र के चीता मोबाइल को सौंप दिया गया है। श्री वर्मा के अनुसार, मोबाइल रात नौ बजे से दस बजे के बीच शराब दुकानें, अहाते व बियरबारों की जांच आवश्यक रूप से करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: