|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई
कोंकणा सेन शर्मा रोहन सिप्पी की फिल्म ‘द प्रैजीडैंट इज कमिंग’ में समलैंगिक का किरदार निभा रही हैं। अंग्रेजी में बनी इस फिल्म का निर्देशन कुणाल राय कपूर ने किया है। वह इससे पहले इसी फिल्म की पटकथा पर एक प्ले का निर्देशन भी कर चुके हैं।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि कोंकणा फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर काफी उत्साहित थीं। उन्होंने शूटिंग शुरू करने से पहले इस प्ले को भी नहीं देखा था क्योंकि उन्हें डर था कि अगर वह प्ले देख लेने के बाद शूटिंग करेंगी तो शायद वह वास्तविक अभिनय न कर पाएं।
28 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
इस सूत्र ने बताया कि कोंकणा के समलैंगिक किरदार के बारे में निर्माताओं ने लोगों से इसलिए छिपा रखा था क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि इसे लेकर कोई विवाद खड़ा हो जाए। हालांकि जब कोंकणा से फिल्म में उनके किरदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज से पहले अपने किरदार के बारे में कुछ भी बताने से मना किया है। इसलिए वह इस बारे कुछ नहीं कहना चाहेंगी। कोंकणा की यह फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ शेरनाज पटेल और इरा दुबे काम कर रही हैं।