|
सरवाड़. ग्राम खीरिया के निकट सड़क पर गुरुवार रात्रि कार व मोपेड की टक्कर में दो की मौत हो गई। कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सरवाड़ थाना प्रभारी अर्पण चौधरी ने बताया कि सौदान गुर्जर (27) व पोकर (27) पुत्र किशन बलाई निवासी गोयला गुरुवार रात्रि सरवाड़ से ग्राम गोयला की तरफ मोपेड पर जा रहे थे। ग्राम खीरिया के निकट अजमेर से आ रही कार व मोपेड में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मोपेड सवार सौदार गुर्जर व पोकर की मौके पर मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर सरवाड़ चिकित्सालय में रखवा दिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।