Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

45 प्रत्याशी हटे,71 मैदान में

अजमेर. नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को अजमेर जिले की आठों विधानसभा सीटों पर 45 प्रत्याशी चुनाव मैदान से हट गए हैं। अब 71 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। सर्वाधिक 9 ने ब्यावर में और सबसे कम 2 ने अजमेर दक्षिण में नाम वापस लिए। ब्यावर में अब 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

किशनगढ़ में 5 ने नाम वापस लिए और अब 10 चुनाव मैदान में डटे हैं, नसीराबाद में 3 ने मैदान से हट गए है और 6 के बीच मुकाबला है। मसूदा में 7 के नाम वापस लेने के बाद 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

केकड़ी में 6 के मैदान से हटने के बाद 14 प्रत्याशियों में टक्कर होगी। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए है और 11 मैदान में रह गए हैं। अजमेर दक्षिण में 2 प्रत्याशियों के मैदान से हटने के बाद 6 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। पुष्कर से 7 ने नाम वापस ले लिया है और अब वहां 7 प्रत्याशी मैदान में हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: