Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

एनटीटी की दूसरी लिस्ट जारी

अजमेर. राजकीय महाविद्यालय ने गुरुवार शाम एनटीटी की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें एनटीटी की 1500 सीटों के मुकाबले आठ हजार अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया है। काउंसलिंग 27 से 29 नवंबर तक होगी।

बीएसटीसी काउंसलिंग के समन्वयक डॉ. डीपी अग्रवाल ने बताया कि राज्य में एनटीटी के 27 संस्थानों में 1500 सीटों है। इनमें प्रवेश के लिए दूसरी लिस्ट में आठ हजार अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया है। इनमें 1500 अभ्यर्थियों में मेन लिस्ट तथा 6500 अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट है। काउंसलिंग तीन दिन (27 से 29 नवंबर) तक चलेगी। अभ्यर्थी परिणाम व काउंसलिंग कार्यक्रम वेबसाइट 222.ड्ढह्यह्लष्द्दष्ड्ड.ष्oद्व पर भी देख सकते है। इधर परिणाम घोषित करने के साथ ही जीसीए ने अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजना शुरू कर दिया है।

पहली लिस्ट में भरी केवल दो सीटें
जीसीए प्रशासन ने बीएसटीसी व बीएसटीसी (संस्कृत) के परिणाम के साथ ही एनटीसी की पहली लिस्ट निकाली थी लेकिन इसकी काउंसलिंग के माध्यम से महज दो सीटों पर प्रवेश हो पाया। शेष सभी सीटें खाली हैं। अब इनमें दूसरी सूची के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में प्रवेश का प्रयास किया जाएगा।

अभ्यर्थियों की रुचि क्यों नहीं
राज्य सरकार ने एनटीटी को बीएसटीसी के समकक्ष नहीं माना है। हालांकि जयपुर में छात्राओं ने एनटीसी को बीएसटीसी के समकक्ष मानने की मांग को लेकर आंदोलन किया लेकिन इसका कोई फायदा नही मिला। ऐसे में एनटीटी में प्रवेश लेने में अभ्यर्थी रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

‘भास्कर’ सबसे पहले
एनटीटी की दूसरी लिस्ट इसी सप्ताह निकलने संबंधी समाचार सबसे पहले ‘भास्कर’ ने प्रकाशित किया। ‘भास्कर’ ने 17 नवंबर के अंक में प्रकाशित समाचार में बताया था कि एनटीसी की दूसरी लिस्ट इसी हफ्ते में निकलेगी।

उपाध्याय वर्ग की सीटें फुल
जीसीए में बीएसटीसी संस्कृत की दो दिवसीय काउंसलिंग के अंतिम दिन गुरुवार को उपाध्याय वर्ग की सभी 116 सीटें फुल हो र्गई। समन्वयक डॉ. डीपी अग्रवाल ने बताया कि बीएसटीसी संस्कृत की दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए गुरुवार को उपाध्याय वर्ग की 116 सीटों के लिए 670 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। वरीयतानुसार 116 अभ्यर्थियों को संस्थान आवंटित कर दिए गए। सीटें भरने के साथ ही काउंसलिंग का समापन कर दिया गया। ऐसे में अनेक अभ्यर्थियों को मासूय लौटना पड़ा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: