|
उदयपुर. मेवाड़ में आईआईटी की स्थापना के लिए अब शहर के समाजों का सराहनीय समर्थन और सहयोग मिल रहा है। देवी- देवताओं की अर्चना, प्रार्थना के क्रम में गुरुवार को श्री चारभुजाजी के दर पर गुहार लगायी गई।
शिवदल मेवाड़ जिला अध्यक्ष मनीष मेहता की अगुवाई में सायं 6 बजे संगठन के कार्यकर्ता तीज का चौक स्थित गांछी समाज के श्रीचारभुजाजी मंदिर में एकत्र हुए। वहां आईआईटी अभियान के अगले कदम की रूपरेखा तय की गई। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता और गाछी समाज के प्रबुद्धजनों ने हाथों में दीपक लेकर चारभुजाजी की आरती कर आईआईटी की मन्नत मांगी।
गाछी समाजजनों ने शिवदल मेवाड़ और दैनिक भास्कर के प्रयासों को प्रशंसनीय बताया। उन्होंने वादा किया कि वे इस अभियान को पूरी तरह से सहयोग करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अभियान जारी रखने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। क्योंकि सभी को विश्वास है गीता के उपदेश का जिसमें कहा गया है कि जो फल की इच्छा किए बिना कर्म करता है उसे अवश्य सफलता मिलती है।
कौन कौन उपस्थित थे : शिवदल मेवाड़ के नगर प्रवक्ता प्रदीप श्रीमाल के अनुसार आईआईटी के लिए चारभुजाजी की विशेष प्रार्थना में गाछी समाज के राजमल,लक्ष्मीराम, मनोहरलाल, नंदकिशोर, हरीश कुमार, दयाराम, दुर्गेश, मुकेश, हिम्मत, शांतिलाल व संगठन के सुनील नलवाया, दयालाल साहू, अमृतलाल तेली, जीवनसिंह सिरोया आदि उपस्थित थे।
आज का आयोजन : शुक्रवार को शाम 6 बजे गुलाबबाग स्थित सगसजी बावजी के मंदिर में महाआरती।