Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

पांच बागियों के फेर में कांग्रेस

उदयपुर. उदयपुर जिले में भाजपा अपने बागियों को मनाने में सफल रही। कांग्रेस के तवज्जो नहीं देने के कारण कांग्रेस के पांच बागी मैदान में डटे हुए हैं। वल्लभनगर और झाड़ोल में बागी कांग्रेस के समीकरण को बिगाड़ सकते हैं।

भाजपा के बागी मांगीलाल जोशी के अपना नाम वापस लेने से मावली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बिगड़े समीकरण फिर बनने लगे हैं। नाम वापस लेने से पहले जोशी ने प्रदेशाध्यक्ष ओम माथुर को खूब खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि वे चालीस साल से संगठन का काम कर रहे हैं और प्रदेशाध्यक्ष से भी वरिष्ठ हैं। इस क्षेत्र में कांग्रेस के बागी होकर राजस्थान विकास पार्टी से चुनाव लड़ रहे विनय त्यागी मैदान में डटे हुए है जो जाति और स्थानीय के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के कुछ हद तक वोट काट सकते हैं।

वल्लभनगर से कांग्रेस के बागी गणपत मेनारिया ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बागी उम्मीदवार वीरमचंद लूर ने नामांकन जुलूस में ताकत बताकर सभी नेताओं की नींद उड़ा दी थी। उसके बाद से वीरमचंद अपने समर्थकों के साथ गोपनीय तरीके से जनसंपर्क कर रहा है। गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बागी टेकचंद गमेती भी मैदान में दबे हुए हैं। वे कांग्रेस को कुछ हद तक नुकसान पहुंचा सकते हैं। सलूंबर से कांग्रेस के बागी दुर्गाप्रसाद मीणा भी पूर्व मंत्री रघुवीर मीणा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

एक जोशी आहत, दूसरे को राहत सक्रिय रहे कहीं और टिकट मिला कही
मांगीलाल : मूलत: मावली के निवासी होने के कारण गत पांच सालों से क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए टिकट की दावेदारी की।
धर्मनारायण : राजसमंद में सक्रिय रहे, लेकिन एनवक्त पर मावली से टिकट मिलने से असमंजस की स्थिति।

मतलब ये..

मांगीलाल : खुला समर्थन नहीं मिलने से नामांकन वापस लिया। सरकार बनने पर उन्हें यूआईटी का चैयरमेन बनाया जा सकता है अथा संगठन में पद दिया जा सकता है।
धर्मनारायण : बागी के हटने से राहत की सांस ली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: