|
मुबंई. 29 सितंबर को हुए मालेगांव धमाके की जांच कर रही मुंबई एटीएस की टीम ने आज एक नया खुलासा किया है। इसमें एटीएस ने यह दावा किया है कि मालेगांव धमाकों में गिरफ्तार संदिग्ध आरोपियों की एक बहुत बड़ी योजना चल रही थी।
एटीएस के अनुसार गिरफ्तार लोग मालेगांव धमाकों के बाद संघ के दो नेताओं को भी अपना निशाना बनाने की योजना तैयार कर रहे थे। यह बड़ी योजना बनाने वालों में ले. कर्नल पुरोहित की टीम शामिल थी।
गौरतलब है कि आज मालेगांव धमाकों की जांच की पूरी जानकारी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को दी जाएगी। आडवाणी ने धमाकों की जांच पर सवालिया निशान लगाया था जिसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जांच की पूरी जानकारी उन्हें देने का आश्वासन दिया था।