Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanKota Kota

भाजपा पदाधिकारी को चाकू मारा

कोटा. महावीर नगर थाना क्षेत्र के रंगबाड़ी इलाके में बुधवार की रात अज्ञात लोगों ने भाजपा के एक पदाधिकारी के घर हमलाकर उसे व उसके माता-पिता व भाई को घायल कर दिया। मामला चुनाव को लेकर विवाद का सामने आया है।

रंगबाड़ी क्षेत्र के जय अंबे नगर में रहने वाले भाजपा कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के महामंत्री 24 वर्षीय सुशांतसिंह पुत्र हाकिमसिंह के घर बुधवार रात को 6-7 युवक पहुंचे। डोर बेल बजाकर उन्होंने सुशांत को पुकारा। सुशांत ने दरवाजा खोला तो उन युवकों ने उससे पूछा कि तुम सुशांत हो? जैसे ही सुशांत ने हां कहा, उन्होंने उस पर हमला कर दिया। बेसबॉल के बल्ले से पीटा और जांघ में चाकू घोंप दिया।

सुशांत का शोर सुनकर उसके पिता हाकिमसिंह व मां शकुंतला व भाई सचिन भी दरवाजे की तरफ दौड़े। हमलावरों ने उन पर भी बेसबॉल के बल्ले व चाकू से प्रहार किए और भाग गए। हाकिमसिंह के शरीर चाकू तथा मां व भाई सचिन के बेसबॉल के बल्ले से चोटें आई। शोरगुल सुनकर आस-पड़ोस वाले भी जमा हो गए। तीनों घायलों को महाराव भीमसिंह चिकित्सालय पहुंचाया, जहां सुशांत व हाकिमसिंह को भर्ती कर लिया गया। उसकी मां व भाई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। महावीर नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

चुनाव को लेकर विवाद!

सीआई गोपीचंद मीणा का कहना है कि अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। सुशांत भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ ही एमबीए का स्टूडेंट भी है। हमला चुनावी रंजिश को लेकर किया है या कुछ और विवाद है, इसकी जांच की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: