Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanKota Kota

जिले में अब 64 प्रत्याशी

कोटा. जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर अब 64 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए गए हैं। गुरुवार को आखिरी दिन कोटा जिले में 10 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। अब 64 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। उन्हें चुनाव चिन्ह भी दे दिए गए हैं।

किसी को मिली पतंग तो किसी को मोमबत्ती

कोटा उत्तर क्षेत्र से अब कांग्रेस के शांति धारीवाल को हाथ, भाजपा की सुमन श्रृंगी को कमल, बसपा के मोहम्मद इरशाद को हाथी, समाजवादी पार्टी के अशफाक हुसैन को साइकिल, इंडियन जस्टिस पार्टी के अब्दुल वहीद को रेल का इंजन चुनाव चिन्ह दिया गया है। निर्दलीय रामप्रसाद महावर को पतंग, जमुनाप्रसाद को गुब्बारा, हाजी शेख मोहम्मद नईम को नारियल, डॉ. आजम बेग को मोमबत्ती, डॉ. रामगोपाल को स्लेट, हबीबुल्लाह खान को आलमारी एवं श्रवणकुमार को सीटी चुनाव चिन्ह आवंटित किया हैं।

कोटा दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला को कमल, कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन वर्मा हाथ, बसपा के डॉ. एस.भारद्वाज को हाथी, सीपीआई के हरिलाल को बाल एवं हंसिया चुनाव चिन्ह आबंटित किए गए हैं। इंडियन जस्टिस पार्टी के केवलकिशन भाटिया को रेल का इंजन, जागो पार्टी के विनय शर्मा को गुब्बारा, निर्दलीय महेन्द्र कुमार को सीटी, विनोद नायक को रोड रोलर, हबीबुल्लाह को आलमारी, अब्दुल सत्तार को बल्लेबाज, चतुर्भुज महावर को पतंग, सुरेन्द्रसिंह को नगाड़ा, अवधेश कुमार को गैस का सिलेंडर, अहमद खान को अंगूठी तथा राजेश गुप्ता को छड़ी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

लाडपुरा भाजपा के भवानीसिंह राजावत को कमल, कांग्रेस के नईमुद्दीन को हाथ, बसपा के सुभाष खन्ना को हाथी, जनशक्ति पार्टी के राजकुमार उदयवाल को नगाड़ा, इंडियन जस्टिस पार्टी के राजेश गुप्ता को बल्लेबाज, राजस्थान विकास पार्टी के रामचरण प्रजापति को रेल का इंजन आबंटित किया गया है। निर्दलीयों में श्यामसुंदर शर्मा को डीजल का इंजन, अब्दुल जलील को गैस सिलेंडर, प्रद्युम्न जैन को मोमबत्तियां, मनोज पुरी को पतंग, शाकिर हुसैन को बल्ला चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।

सांगोद कांग्रेस के भरतसिंह को हाथ, भाजपा के हीरालाल नागर को कमल, बसपा के बालाशंकर को हाथी, भारतीय जनशक्ति पार्टी के लोकेश कुमार को नगाड़ा व निर्दलीय रामेश्वर मामोर को छड़ी, रमेशचंद को रोड रोलर, मोहम्मद शाहिद को अलमारी, रतनलाल को नारियल, सत्यप्रकाश शर्मा को रेल इंजन तथा नंदकिशोर को जग चुनाव चिन्ह आवंटित किया हैं।

पीपल्दा कांग्रेस के प्रेमचंद नागर को हाथ, भाजपा के मानवेन्द्रसिंह को कमल, बसपा के हरगोविंद को हाथी तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के फजर मोहम्मद को हथोड़ा-हंसिया और सितारा चुनाव चिन्ह आबंटित किए गए हैं। इसी प्रकार शिवसेना के पदम जैन को तीर कमान, समाजवादी के फरहीन तबस्सुम को साइकिल व निर्दलीय तुलसीराम को रोड रोलर एवं प्रेमशंकर को पतंग चुनाव चिन्ह दिया गया है।

रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र से रामगोपाल बैरवा को हाथ, भाजपा की चंद्रकांता मेघवाल को कमल, भारतीय जनशक्ति पार्टी के मोहनलाल को नगाड़ा, लोक जनशक्ति पार्टी के रणजीत को बंगला, भारतीय बहुजन पार्टी के मांगीलाल को पतंग, बसपा के मुकेश कुमार को हाथी, जागो पार्टी से राजमति बैरवा को गुब्बारा व निर्दलीय के रूप में जुगलकिशोर को कैमरा चुनाव चिन्ह दिया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: