|
देहरादून बरेली से पिथौरागढ़ जा रही सेना की एक गाड़ी अल्मोड़ा जिले में रातीघाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सेना के 2 जवानों की मौत हो गई है तथा 8 अन्य जवान घायल बताए जा रहे है।
प्राप्त जानकारीं के अनुसार गुरुवार को हुई इस दुर्घटना के समय इस गाड़ी में कुल 17 जवान सवार थे। जिसमें से 2 की मौत हो गई तथा 8 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानिय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।