Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

20 वर्ष में 47 हजार लोगों की हत्या

जम्मू. जम्मू-कश्मीर में पिछले 20 वर्षो में सुरक्षाबल के जवानों सहित कुल 47 हजार लोगों की हत्या अलग-अलग आतंकवादी हमलों में हुई है।

राज्य के चीफ सेक्रेटरी एस.एस कपूर ने ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा आयोजित एक समारोह में बताया कि जम्मू और कश्मीर में 20 सालों के अंतराल में 20 हजार आम नागरिक और 7 हजार पुलिस कर्मचारियों की मौत सिर्फ आतंकवादी हमलों में हुआ है।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की जवाबी कार्रवाई के दौराना हमारे सुरक्षाबलों ने अब तक कुल 20 हजार आतंकवातियों को मार गिराने में सफलता हांसिल की है।

भारतीय सुरक्षाव्यवस्था के बारे में कपूर ने बताया कि भारत को आतंकवाद के प्रति हमेशा सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि आतंकवाद भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे खतरनाक है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का सामना करने के लिए हमे अधिक मात्रा में आधुनिक संसाधनों, टेक्नोलॉजी और गुप्तचर संस्थानों को बढ़ाने की सबसे ज्यादा जरूरत है और साथ ही साथ आतंकवाद से लड़ने के लिए राज्य की पुलिस व्यवस्था में नये साधनों और नई तालीम की भी आवश्यकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: