News
International International इस्लामाबाद. पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान जिले में एक शव यात्रा के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिसमें अभी तक कुल 7 लोगों के मरने और 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यह धमाका उस समय हुआ जब कुछ लोग एक शिया समुदाय के शव को दफनाने के लिए ले जा रहे थे। धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक इसकी गूंज सुनी गई। पुलिस ने बताया कि इसमें 7 लोगों के मरने के साथ-साथ 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।