|
न्यूयोर्क. अलकायदा का आतंक बहुत ही कम समय में पूरी दुनिया से खत्म हो जाएगा, ऐसा मानना है अमेरिका के गुप्तचर एजेंसियों का।
गुप्तचर संस्थाओं का मानना है कि अलकायदा का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र पाकिस्तान है लेकिन वहां पर भी इस संगठन में दीमक लग गया है इसलिए अब इस संघठन का अंत दूर नहीं है।
अभी हाल ही में अमेरिका की गुप्तचर संस्थाओं द्वारा एक सर्वेक्षण किया गया जिसमें अधिकतर जानकारों ने यह विश्वास जताया कि अलकायदा का उद्देश्य अब पूरा नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से इसका अंत अब दूर नहीं है।
सर्वेक्षण के अनुसार अलकायदा का सबसे ज्यादा प्रभाव पाकिस्तान में है लेकिन वहां पर भी अनेक मुस्लिम प्रेरित आतंकवादी संगठनों के आपसी विवाद, भेदभाव की नीति, गरीबी और शिक्षा जैसी अनेक समस्याएं हैं जो अलकायदा जैसे बड़े आतंकवादी संगठन को भी जीर्ण कर दिया है। सर्वे के मुताबिक अब इस समय आतंकवादी संगठन नरसंहार फैलाने के लिए नई टेक्नोलोजी और बायोलोजिकल हथियारों के उपयोग की योजना बना रहे हैं।