Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

कानपुर वन-डे मैच में अंपायरों का निर्णय हास्यापद : ब्रिटिश मीडिया

लंदन. 20 नवंबर को कानपुर में खेले गए भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे वन-डे मैच में डकवर्थ लुईस नियम के प्रयोग पर अंपायरों के निर्णय को ब्रिटिश मीडिया ने एक हास्यापद फैंसला बताया है।

ब्रिटिश मीडिया ने अंपायरों के निर्णय को हास्यापद बताते लिखा है कि, मैच के अंपायर रसेल और अमिषा साहेब पर गहरा रोष व्यक्त किया है। मीडिया ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सामान्य बुध्दि के अभाव में इस प्रकार का हास्यापद निर्णय लिया गया है।

डेईली टेलिग्राफ ने लिखा है कि आईसीसी हमेशा अपने नियमों में बदलाव करती रहती है, जबकि नियम के मुताबिक अंपायरों को समय रहते ही समझ जाना चाहिए था कि रोशनी का अभाव हो सकता है। टेलिग्राफ ने आगे लिखा है कि वह इंग्लैंड खिलाड़ियों के गुस्से को समझ रहे हैं कि उन्हें सात वन-डे मैच में इस मैच को जीत सकते थे।

गौरतलब है कि कानपुर वन-डे मैच में देरी होने से खेल को 49 ओवरों का कर दिया गया था, जिसके बाद इंग्लैंड ने तो पूरे 49 ओवर खेले लेकिन भारत ने 49 ओवर के पहले ही खराब रोशनी के चलते खेल को रोक दिया, जिसके बाद अंपायरों ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत को 16 रनों से विजयी घोषित कर दिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: