Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

दयानंद पांडेय का नारको टेस्ट

बेंगलुरू/पुणे. मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी दयानंद पांडेय का शुक्रवार को बेंगलुरू में नारको टेस्ट कराया गया। चार घंटे तक चली इस जांच के नतीजों का अभी पता नहीं चला है। इस बीच, पुणो की कोर्ट ने धोखाधड़ी के एक मामले में ले. कर्नल प्रसाद पुरोहित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ब्लास्ट के सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगाए जाने के बाद उनके मामलों को मुंबई में सेवरी स्थित विशेष मकोका कोर्ट को स्थानांतरित कर दिया गया है। एक अन्य आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी को भी एटीएस ने मकोका कोर्ट में पेश कर उसके मामले की सुनवाई मकोका के तहत किए जाने का आग्रह किया, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। सुधाकर को पुलिस ने सेना के फर्जी पहचान पत्र और पिस्तौल के साथ चार नवंबर को मुंबई में गिरफ्तार किया था।

पॉलिग्राफ और ब्रेन मैपिंग पर फैसला नहीं : बेंगलुरू में स्थित फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) के विशेषज्ञों ने अभी दयानंद पांडेय के पॉलिग्राफ और ब्रेन मैपिंग टेस्ट पर फैसला नहीं लिया है। पांडेय को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को बेंगलुरू लाया गया था।

पुरोहित के लैपटॉप में कोई सुराग नहीं : ले. कर्नल पुरोहित के लैपटॉप की जांच करने पर एटीएस को उसमें आपत्तिजनक कुछ भी नहीं मिला है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं लैपटॉप से कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। माना जा रहा है कि सेना के अधिकारियों ने ही सुरक्षा की खातिर लैपटॉप से कुछ संवेदनशील जानकारियां निकाल ली होंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: