|
ब्रिसबेन
भारत को तीसरी दुनिया का देश कहने के बाद चौतरफा आलोचना झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन ने सफाई देते हुए कहा है कि उनका भारत अथवा उसके लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।
हेडन ने भारत के खिलाफ सीरीज में मिली 0-2 की हार की वजह गिनाते हुए कहा था कि तीसरी दुनिया के देशों में साइटस्क्रीन की समस्या और गर्मी के कारण ओवरगति बनाए रखने में समस्या होती है।
उनकी टीम को भारत दौरे पर धीमी ओवरगति का शिकार होना पड़ा था। इस बयान को लेकर तमाम क्रिकेट जानकारों ने हेडन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि हेडन भारत से मिली हार को पचा नहीं पा रहे हैं और इसी वजह से हार का बहाना ढूंढने में लगे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी हेडन के इस बयान को गैरजरूरी बताया था।
मगर हेडन ने ‘सिडनी माìनग हेराल्ड’ से बातचीत में आज कहा कि पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलिया की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरे भारत के प्रति उनके मन में काफी सम्मान है। उन्होंने कहा ‘मैं भारत का काफी सम्मान करता हूं ।
मेरा कैरियर बनाने में भी वहां मिली सफलता का अहम योगदान रहा है।’हेडन ने कहा ‘जब भी मैं भारत के दौरे पर जाता हूं तो आíथक दिक्कतों के बाद भी लोगों के खुश रहने की भावना देखकर दंग रह जाता हूं। होटल के बाहर खड़े होकर मूंगफली बेचने वाला शख्स भी हमेशा सिर उठाकर और गर्व से चलता है मानो वह लाखों डॉलर कमाता हो।’
उन्होंने कहा ‘भारतीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा तीसरी दुनिया के स्तर पर है और वहां हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों की भी बड़ी संख्या है।
लेकिन मैं अपने अनुभव से कहता हूं कि मैं इन लोगों की सबसे ज्यादा तारीफ करता हूं। प्यार और ¨जदगी के प्रति जज्बे की उनकी भावना मुझे हमेशा आकíषत करती रही है।’ हेडन ने इस बयान पर उठे आलोचना के स्वर के लिए क्रिकेट जगत में व्याप्त राजनीति को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा ‘मुझे यह बात काफी परेशान करती है कि कुछ लोग मुझे नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।मैं तो भारत का एक बडा प्रशंसक हूं।’