Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

मैं फिर मिलने आऊंगा...

फरीदकोट़.अभिनेता शाहरुख खान के प्रति दीवानगी के कारण पाकिस्तानी सीमा रेखा पार करने पर भारतीय जेल पहुंचे बाल कैदी नासिर सुल्तान की बाघा बॉर्डर के लिए रवाना होने के मौके पर शुक्रवार को बाल सुधार ग्रह फरीदकोट में माहौल नम हो गया।

पाक के सूबा सरहिंदवासी नासिर सुल्तान को शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला प्रशासन द्वारा फिरोजपुर के सब इंस्पैक्टर रूप सिंह व विशेष पुलिस टीम की अगुवाई में अमृतसर की ओर रवाना किया गया।

नासिर ने बताया कि गलती से सीमा पार कर उसे वतन से दूर रहने का खामियाजा तो जरूर भुगतना पड़ा है, लेकिन उसे इस बात की खुशी है कि भारतीय लोगों व प्रशासन से उसे भरपूर प्यार मिला है।

मैं फिर आऊंगा, लेकिन कानूनन

नासिर ने कहा कि वह सबसे पहले मैट्रिक की पढ़ाई पूरी करेगा। इसके बाद कानूनी तरीके से शाहरुख से मिलने के अपने सपने को अंजाम देने की कोशिश करेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: