Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

ब्रांड प्रमोशन को आईं मिस इंडिया मीरनालनी

अमृतसर. हाल बाजार स्थित बी. प्रीतम सिंह एंड संस की दुकान में शुक्रवार को 2007 की मिस इंडिया मीरनालनी त्यागी पहुंची। दुकान के मालिक गुरदयाल सिंह ने बताया कि इस बार दीपावली पर उन्होंने नैरोलेक पेंट कंपनी की ज्यादा सेल की थी।

इसलिए कंपनी ने अपने ब्रांड की प्रमोशन के लिए मिस इंडिया त्यागी को मेहमान के तौर पर उनकी दुकान पर भेजा है। गुरदयाल सिंह ने कहा कि वह आने वाले दिनों में और ज्यादा नैरोलेक की सेल करेंगे, ताकि उन्हें हर साल कंपनी की तरफ से कोई न कोई तोहफा मिलता रहे। इस मौके पर मार्केटिंग मैनेजर अमलेंदर सिंह, चंडीगढ़ रॉयल के अमित उनयाड़ उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: