Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

ग्रामीण बैंक में लूट

करनालतीन हथियारबंद लुटेरों ने शुक्रवार दोपहर कुंजपुरा स्थित हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा से 5.81 लाख रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे पल्सर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत शहर की नाकेबंदी कर दी मगर लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। बैंक मैनेजर संजीव रावल के मुताबिक शुक्रवार दोपहरबाद करीब 3:55 बजे तीन युवक बैंक में आए।

पिस्तौल से लैस इन युवकों ने आते ही पंजाबी भाषा में गाली-गलौच शुरू कर दी और कर्मचारियों से पैसे निकालने को कहा। इन लुटेरों ने बैंक अधिकारी विनोद दुआ से करीब ढाई लाख रुपए ले लिए और फिर तिजोरी में रखे रुपए भी लूट लिए। 5.81 लाख की राशि लूटने के बाद लुटेरों ने मैनेजर संजीव रावल, बैंक अधिकारी विनोद दुआ, चपरासी पंकज व दो ग्राहकों को कमरे में बंद कर दिया और दोनों अधिकारियों की जेब से मोबाइल फोन भी निकाल लिए।

लुटेरों के जाने के बाद मैनेजर ने एक ग्राहक के मोबाइल से बाहर दुकान पर फोन किया, और फिर उन्हें बाहर निकाला गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही कुंजपुरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एसएसपी एएस चावला व सीआईए थाना प्रभारी रतन सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: