Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

रोहतक में धमाके की धमकी

रोहतक. अलकायदा से अब्दुल रहमान बोल रहा हूं। 24 घंटे के अंदर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जोरदार धमाके होने वाले हैं। आईजी कार्यालय में गुरुवार देर रात आए इस फोन कॉल ने पुलिस व प्रशासन की नींद उड़ा दी।

धमकी भरे फोन के बाद शहर में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। बस अड्डा, पीजीआईएमएस, एमडीयू तथा भीड़भाड़ वाले बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाशी ली जा रही है। आईजी वी कामराज ने अर्बन एस्टेट थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

गुरुवार रात आईजी कार्यालय में कॉल आई थी और धमाके की धमकी देने के बाद फोन काट दिया गया। आरपीएफ, जीआरपी तथा पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। जिले की सभी सीमाओं की नाकेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर संदिग्ध लोगों की तलाशी अभियान छेड़ दिया गया। उधर, आरपीएफ व जीआरपी ने भी संयुक्त रूप से ट्रेनों में जांच शुरू कर दी।

आरपीएफ थाना प्रभारी ओपी रावत ने बताया कि एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ियों में जांच की जा रही है। स्टेशन पर संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

शनिवार को रेड रिबन एक्सप्रेस के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। गौरतलब है कि इससे पहले भी गोरखधाम व 5जेपीआर पैसेंजर गाड़ी को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: