Breaking News 
bhaskar Web English


HomeBusinessCorporate Corporate

सिटी ग्रुप भी बिकने के कगार पर

न्यूयार्क विश्व व्यापी मंदी के चलते अरबो डालर का नुकसान झेल चुके और एक दिन पहले ही शेयरों की कीमतें 25 फीसदी से नीचे आने से संकटग्रस्त अमेरिका के दूसरे बड़े बैंक सिटीग्रुप ने अब अपने कारोबार को बेचने पर विचार करना शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते बैंक के शेयरों में 50 फीसदी गिरावट आई है और बैंक ने अब अन्य फर्मो के साथ विलय जैसे संभावित विकल्पों पर विचार शुरू कर दिया है। हालांकि अभी यह बातचीत चल रही है।

और बैंक के निदेशक मंडल की आगामी सोमवार को होने वाली बैठक में इस दिशा पर विचार किया जा सकता है। वाल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि सिटी ग्रुप ने कहा है कि उसका पूंजी आधार तथा तरलता की स्थिति काफी मजबूत है और अब उसने लाभ कमाने के लिए एक नई रणनीति बनाई है।

उधर कयास लगाए जा रहे हैं कि बैंक विश्वस्तर पर अपने विस्तार कार्यक्रम में 20 फीसदी कमी और 52 हजार नौकरियों में कटौती कर सकता है। इस खबर के आने के बाद निवेशकों में खलबली मच गई थी और बैंक के शेयरों का दाम पांच डॉलर से नीचे चला गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: