|
सुठालियाभाजपा की सरकार में गरीबों के राशन की कालाबाजारी हुई और मंत्रियों से लेकर विधायक भ्रष्टाचार में डूबे रहे। यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सुठालिया में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए लगाए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ब्यावरा-सिरोंज सड़क कांग्रेस ने मंजूर कराई थी लेकिन भाजपा नेताओं के चलते कार्य पूरा नहीं हो सका।
श्री सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों को ५ एचपी पर बिजली और गरीबों को एक बत्ती कनेक्शन मुफ्त: में दिया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे।