|
सुठालिया ब्यावरा के कांग्रेस प्रत्याशी पुरषोत्तम दांगी के पक्ष में सभा को संबोधित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सभा के लिए बनाया गया मंच भाषण के दौरान टूट गया। इस घटना से किसी को चोट नहीं लगी। श्री सिंह सभा को संबोधित करने के लिए निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से पहुंचे।
शाम 5:30 बजे दिग्विजय के पहुंचते ही सभा पर स्थानीय नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंच पर आ गए। वरिष्ठ नेताओं ने मंच पर भीड़ कम करने की बात भी कही, लेकिन कोई भी नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।
वैसे भी वरिष्ठ नेता किसी भी कार्यकर्ता को मंच से नीचे उतारकर नाराज नहीं करना चाहते थे। जिसके चलते मंच पर क्षमता से अधिक लोग बैठ गए। जैसे ही श्री सिंह ने अपना भाषण शुरू किया उसके कुछ देर बाद ही मंच इतना बोझ सहन नहीं कर सका ओर टूटकर धराशाही हो गया। मंच के टूटने पर नेता और कार्यकर्ता दब गए। लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं है।