Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

गड़बड़ी फैला सकती है कांग्रेस: शिवराज

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज ंिसंह चौहान का कहना है कि जिस तरीके से कांग्रेस नेता एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ दावा कर रहे हैं कि हर हाल में कांग्रेस की सरकार बनेगी, इससे यह आशंका प्रबल होती है कि कांग्रेस इस चुनाव में गड़बड़ी फैला सकती है।

वह क्या धन बल या बाहुबल के आधार पर चुनाव जीतना चाहती है? वैसे चुनाव तो जनता के समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद से ही जीते जाते हैं। अगर कांग्रेस इससे अलग कोई तरीका अपनाती है तो उसे इसका खुलासा करना चाहिए। श्री चौहान शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान मिल रहे जन सहयोग और आशीवार्द से उनकी यह धारणा बलवती हुई है कि चुनाव जोड़तोड़ या प्रबंधन से नहीं बल्कि काम करके जीते जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सभाओं में उमड़ रही भीड़ से वे अभिभूत हैं और इसके आधार पर दावे के साथ कह सकते हैं कि प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

कांग्रेस किस तरह की गड़बड़ी फैला सकती है, इस सवाल को वे टाल गए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ को यह खुलासा करना चाहिए कि वे हर हाल में किस तरह से चुनाव जीतना चाहते हैं। यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यह तय हो जाए कि असली घोषणा पत्र किसका और कौन सा है। एक तरफ श्री कमलनाथ मुफ्त रोटी, कपड़ा और मकान देने की बात कर रहे हैं, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने अपने घोषणा पत्र में मुफ्त बिजली और नमक देने का वादा किया है। सच तो यह है कि कांग्रेस के मुफ्त बिजली देने के कारण ही पूरे प्रदेश में बिजली की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

इसे सुधारने में आज हमें पसीना आ रहा है। हमने तीन रुपए किलो गेहूं देने का जो वादा किया था, उसके लिए बाकायदा बजट में प्रावधान किया था, लेकिन लगता है कि कांग्रेस का अपना कोई सोच और चिंतन ही खत्म हो गया है। इससे मप्र की राजनीति हास्य-परिहास का विषय बन गई है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस को भाजपा के घोषणा पत्र का इंतजार था।

भाजपा ने गरीबों को दो रुपए किलो गेहूं और 25 पैसे किलो नमक देने का वादा किया तो कांग्रेस ने एक कदम आगे जाकर एक रुपए किलो गेहूं और मुफ्त नमक देने का ऐलान कर दिया। इससे पता चलता है कि कांग्रेस की सोच ही समाप्त हो गई है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तीसरी शक्तियों का मप्र में कोई आधार नहीं है। यहां तो कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।

हमारे दावे का आधार प्रचार के दौरान मिल रहा जनसमर्थन है। गड़बड़ी फैलाने का काम भाजपा, आरएसएस, बजरंग दल और इनसे जुड़े हिंदूवादी संगठन करते हैं।

- मानक अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: