|
नई दिल्ली. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के भाई जी.एन पाटील को सितंबर 2005 में जलगांव में हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता विश्राम पाटील के मर्डर केस में सीबीआई ने क्लीनचिट दे दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट में दिए एफिडेविट में सीबीआई ने कहा, मारे गए कांग्रेसी कार्यकर्ता की पत्नी रजनी पाटील द्वारा लगाए आरोपों के आधार पर कोई सबूत नहीं मिले हैं। जी.एन. पाटील और विश्राम के बीच राजनीतिक रंजिश होने का भी कोई सबूत नहीं मिला है।
रजनी पाटील ने जी. एन.पाटील को राजनीतिक रंजिश के चलते उसके पति की हत्या का षड्यंत्र रचने का दोषी बताते हुए इस मामले में हाईकोर्ट से सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की थी। रजनी का यह भी आरोप था कि राजनीतिक पहुंच के चलते राज्य पुलिस जी.एन. पाटील को बचाने में जुटी हुई है।