|
ब्रिसबेनऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को महज १५६ रन पर समेटते हुए पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपनी टीम को रोचक स्थिति में पहुंचा दिया। मिशेल जॉनसन ने ३क् रन पर चार और ब्रेट ली, स्टुअर्ट क्लार्क और शेन वॉटसन ने दो-दो विकेट लेकर किवी टीम को 156 रन पर समेट दिया। मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के 10 और ऑस्ट्रेलिया के गिरे 6 विकेट गिरे।
इस तरह पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को ५८ रन की महत्वूपर्ण बढ़त हासिल हुई जिसे उसने दिन का खेल समाप्त होने तक बढ़ाकर १८९ रन कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट खोकर १३१ रन बना लिए थे।
उस समय ओपनर साइमन कैटिच ६७ और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन छह रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज क्रिस माíटन ने ५२ रन पर तीन और इयान ओब्रायन ने २३ रन पर दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को तगड़े झटके दिए, लेकिन कैटिच ने उसे अब तक बिखरने से बचाए रखा है।
अब यह मैच रोचक दौर में पहुंच गया है। अगर ऑस्ट्रेलिया तीसरे दिन के खेल के दौरान १क्क् रन और जोड़ने में सफल रहता है तो यह मैच उसकी झोली में जा सकता है। वहीं न्यूजीलैंड अगर मेजमान टीम को तीसरे दिन जल्द ही निपटा देता है तो मैच जीतने की उसकी संभावनाएं बेहतर हो जाएंगी। शुक्रवार को न्यूजीलैंड ने पहले दिन के स्कोर बगैर विकेट खोए 7 रन से आगे खेलता शुरू किया, लेकिन पूरी टीम 156 रन पर ही सिमट गई।
न्यूजीलैंड की ओर से टेलर ने 40, फ्लाइन ने नाबाद 39 और रायडर ने 30 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 131 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के दो धुरंधर बल्लेबाज हेडन (0) और पोंटिंग (17) दूसरी पारी में भी असफल रहे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नाबाद कैटिच (67 नाबाद) कितनी देर तक टिकते हैं। न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन ने तीन विकेट लिए हैं।