|
Sports
Other Sports Other Sports शेनझेन(चीन). आउट ऑफ फॉर्म चल रहे भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा ने कहा है कि २७ नवंबर से यहां शुरू हो रहे गोल्फ विश्व कप में उनका सारा ध्यान पार का कार्ड खेलने पर होगा और बाकी काम को उनके साथी खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह बखूबी अंजाम देंगे।
रंधावा ने कहा कि हमारी टीम अच्छी है और हमें विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। विश्व कप की बात ही कुछ और होती है। वहां आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है और मैं यहां खेलने के लिए उत्सुक हूं। दिल्ली के रंधावा ९क् के दशक से ही जीव के साथ पेशेवर गोल्फ खेल रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि जीव के साथ उनका लंबा अनुभव विश्व कप में टीम के काम आएगा।
रंधावा ने कहा, हम दोनों एक दूसरे के साथ काफी सहज हैं और नियमित रूप से मिलते हैं। जीव मजाकिया किस्म के हैं, लेकिन मैदान पर हमारा ध्यान केवल खेल पर होगा। मुझे उनके साथ साझेदारी का बेसब्री से इंतजार है। रंधावा को विश्व कप में खेलने का अनुभव है। वे २क्क्५ में हुए विश्व कप में भारतीय टीम में शामिल थे। उस प्रतियोगिता में भारत नौवें स्थान पर रहा था जो उसका अब तक का सर्वŸोष्ठ प्रदर्शन है। जीव पहली बार विश्व कप में भाग ले रहे हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने से वे काफी उत्सुक हैं।
उल्लेखनीय है कि जीव इस समय अपने करिअर की सबसे शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वे २क्क्६ में एशियन टूर के नंबर एक गोल्फर रहे थे और पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन में जीत के बाद उनका ऑर्डर ऑफ मेरिट का खिताब भी पक्का हो गया है।