Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

जी-8 में भारत व चीन को शामिल किया जाए : पैनल

वाशिंगटन. दुनिया में औद्योगिक रूप से सर्वाधिक विकसित देशों के समूह जी-८ में भारत, चीन व ब्राजील जैसे उभरते हुए देशों को शामिल करने की मांग जोर पकड़ रही है। कुछ दिन पहले ही जर्मनी ने इन देशों के अधिकार बढ़ाने की बात कही थी।

इस बार दुनिया के शीर्ष अधिकारियों के एक ‘ब्लू-चिप’ पैनल ने उन्हें इस समूह में शामिल करने पर जोर दिया है।

ब्लू-चिप पैनल ने कहा है कि जी-आठ अब पुराना हो गया है। इसके सदस्यों की संख्या दोगुनी करनी होगी, ताकि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना बेहतर ढंग से किया जा सके। इस पैनल में यूरोपियन यूनियन के विदेश नीति प्रमुख, पूर्व अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और विश्व बैंक के अध्यक्ष शामिल हैं।

‘अंतरराष्ट्रीय असुरक्षा प्रबंधन परियोजना’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जी-८ द्वारा सुरक्षा परिषद को दिए गए निर्देश नए वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर असफल साबित हुए हैं। इनके जरिए जोखिम के बदलते स्वरूप को भांपना मुश्किल है।

कौन-कौन हो शामिल?

>> न्यूयॉर्क व स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा कराए गए शोध के अनुसार,

>> जी-8 का पुराना स्वरूप: ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, रूस और अमरीका।

>> जी-8 का नया स्वरूप: पुराने आठ देशों के अलावा भारत, चीन, ब्राजील, मैक्सिको व दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, तुर्की, मिस्र व नाइजीरिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: