Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

खत्म होगी अमरीकी दादागिरी

वाशिंगटन. दुनिया में अमरीका का राजनीतिक और सैनिक प्रभाव 2025 तक खत्म हो जाएगा। अमरीकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशालय की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और चीन नई शक्ति के रूप में उभरना जारी रखेंगे। रूस से भी अमरीका को कड़ी चुनौती मिलेगी।

ग्लोबल ट्रैंड्स-2025 ए वल्र्ड ट्रांसफाम्र्ड शीर्षक वाली यह रिपोर्ट उस समय सामने आई है, जब बराक ओबामा का नया प्रशासन अमरीका में सत्ता संभालने वाला है। रिपोर्ट में स्पष्ट संकेत दिया गया है कि अमरीका की मौजूदा प्रवृत्ति यदि 2025 तक जारी रहती है तो वह वजूद खो देगा। लोकतंत्र का पश्चिमी मॉडल आकर्षक नहीं रहेगा।

पूरी दुनिया में मुख्य मुद्रा के रूप में स्वीकार्य अमरीकी डॉलर भी अपनी चमक खो देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत त्वरित आर्थिक विकास के मार्ग पर बना रहेगा। यहां क्षेत्रीय व जातीय विद्रोहों के बने रहने की चेतावनी दी गई है, साथ ही कहा गया है कि ये भारत की एकता को कोई खतरा पैदा नहीं करेंगे।

क्रांतिकारी बदलाव

विश्वयुद्ध-2 के बाद की सारी व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। भारत और चीन के अलावा रूस और ब्राजील को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा स्थान हासिल होगा। पश्चिमी से पूर्वी देशों की ओर धन का प्रवाह की प्रवृत्ति भविष्य में भी जारी रहने की संभावना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: