Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

एसजीपीसी के प्रधान पद का चुनाव आज

अमृतसर एसजीपीसी का नया प्रधान कौन होगा, यह शनिवार को अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल तय करेंगे। शुक्रवार को तेजा सिंह समुंद्री हाल में हुई बैठक में एसजीपीसी सदस्यों ने इस बारे में सभी अधिकार उन्हें सौंप दिए हैं। इसी के साथ ही मौजूदा प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ की किस्मत सुखबीर की मुट्ठी में बंद हो गई है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी मौजूद थे। बतौर प्रधान एसजीपीसी सदस्यों ने सुखबीर को पहली बार अधिकार सौंपा है। इससे पहले यह अधिकार सीएम प्रकाश सिंह बादल के पास था। डेढ़ घंटा चली बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार डा. दलजीत सिंह चीमा ने पूर्व प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर को बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश करने क ो कहा।

बडूंगर ने एसजीपीसी प्रधान के चयन का अधिकार सुखबीर को सौंपने का प्रस्ताव पेश किया। हाल में मौजूद 86 से अधिक सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसे पारित कर दिया।

इस मौके पर सुखबीर ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, एसजीपीसी के वरिष्ठ सदस्यों और अन्य पक्षों से विचार के बाद ही प्रधान के नाम बारे पर अंतिम फैसला लेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: