Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

कम नहीं आमिर

मुंबई. अगर एसआरके अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म में तीन-तीन आइटम गीत रखवा सकते हैं तो मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान भला कैसे पीछे रहें! बताते हैं कि आमिर ‘गजनी’ के एक गाने में छह अलग-अलग हेयरस्टाइल में नजर आएंगे, यानी फिल्म के पहले पोस्टर से ही अपनी बॉडी और टैलीफोन नंबर से सनसनी मचा देने वाले आमिर गाने में भी कहर बरपाते नजर आएंगे। बेहद तेज रफ्तार थ्रिलर फिल्म में प्रसून जोशी ने खासतौर पर आमिर और फिल्म की थीम को ध्यान में रख कर ही गीत रचे हैं।

आमिर के इस लुक पर प्रसून कहते हैं, ‘आमिर का मैं बेहद सम्मान करता हूं। आमतौर पर फिल्मों या गीतों में सुधार के उनके लॉजिक बहुत ठोस होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आमिर फिल्म के निर्माण में हद दर्जे तक दखलंदाजी करते हैं, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं, क्योंकि फिल्म एक टीम वर्क है। अगर उनके पास कोई सुझाव है तो उसे दखलंदाजी करार देना गलत है।

हां, अगर निर्देशक को लगता है कि वह जो कर रहा है, ठीक कर रहा है तो उसे अपने प्वाइंट से आमिर को समझाना भर होता है। यकीन मानिए वह कतई बुरा नहीं मानते हैं।’ आमिर द्वारा एक ही गाने के लिए छह अलग-अलग हेयर स्टाइल पर वह कहते हैं, ‘इसके बारे में ज्यादा कुछ बताना उचित नहीं होगा, क्योंकि ‘गजनी’ की कई यूएसपी हैं, जिसमें से एक यह भी है।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: