|
News
International International ओटावा. उन्हें शरीर से जुदा करने के ऑपरेशन के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन शायद विधाता को यह मंजूर नहीं था। उड़ते विमान में ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और उनके प्राण पखेरू उड़ गए। महज एक माह की ये बहनें शुक्रवार को विमान से इलाज के लिए यूरोप से अमेरिका जा रहीं थीं। ये अफ्रीकी देश लाइबेरिया की थीं।
कनाडा के अखबार ‘हेलीफैक्स क्रोनिकल हेराल्ड’ ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि डेल्टा एअरलाइंस का विमान जब नोवा स्कॉटिया के अटलांटिक तट से 35 मिनट की दूरी पर था, तभी साथ में बैठी मां को पता चला कि दोनों बच्चियां सांस नहीं ले रही हैं।