|
News
International International दुबई
दुबई के अटलांटिस पाम जुमेराह रिजॉर्ट के उद्घाटन पर वीरवार रात दुनिया की सबसे महंगी पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी पर दो करोड़ डॉलर (करीब एक अरब रुपए) खर्च किए गए। इसमें दुनिया की 2000 सेलिब्रिटिज ने शिरकत की।
इस मौके पर कंप्यूटर निर्देशित रॉकेट्स के जरिए एक करोड़ से भी ज्यादा आतिशबाजी की गई। इसे अब तक की सबसे शानदार आतिशबाजी माना जा रहा है। आतिशबाजी का यह आयोजन बीजिंग ओलंपिक में हुई आतिशबाजी से सात गुना बड़ा था। समारोह में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी शिरकत की।
१४ हजार पाउंड का सबसे महंगा सुइट और सबसे सस्ता कमरा 400 पाउंड का है।
३क्क्क् लोगों का स्टाफ रखा गया है। इसमें 500 रसोइए और 280 गोताखोर शामिल हैं। 48 देशों के ये कर्मी 68 भाषाएं बोल सकते हैं।
१क्क् महिला कर्मचारी यहां आने वाले बच्चों की देखभाल के लिए रखीं गई हैं।
१५ मिनट लगते हैं स्टाफ को रिजॉर्ट के सबसे दूर स्थित कमरे तक पहुंचने में।
२४ डॉल्फिन रिजॉर्ट के लिए सोलोमन आईसलैंड से इंपोर्ट की गई हैं।