Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

पोलैंड में जीती गुणव की पेंटिंग

अमृतसरहुनर सीमाओं का मोहताज नहीं, वह कहीं और किसी भी हालत में रहे अपना करिश्मा दिखा ही देता है। ऐसा ही कुछ करिश्मा कर दिखाया है स्प्रिंगडेल सीनियर स्कूल के विद्यार्थी गुणव राबड़ा ने पेंटिंग के जरिए। गुणव ने दुनिया के कई देशों से पहुंचे बच्चों को चुनौती देते हुएा पहला स्थान हासिल किया है।

पोलैंड की राजधानी वासरा में यंग पोलोनिया फाउंडेशन की ओर से द ओपन इंटरनेशनल ड्राइंग एवं पेंटिंग कंपीटिशन फॉर चाइल्ड करवाया गया था। इसका विषय था स्पोर्ट्स इन इमैनिजनेशन-बीजिंग-2008 और इसमें 14 उम्र वर्ग से कम आयु के बच्चे शामिल हुए थे।

हजारों में एक हीरा:

इस कंपीटिशन में भारत के अलावा, कैनेडा, मैक्सिको, मोरक्को, तुर्की, रसिया आदि देशों के 5,500 बच्चे ेशामिल हुए थे। इस दौरान 218 बच्चों की पेंटिंग्स को सर्वश्रेष्ठ चुना गया था। इस कंपीटिशन में स्प्रिंगडेल सीनियर स्कूल के पांचवीं कक्षा की छात्रा गुणव राबड़ा भी शामिल हुई थी और उसे पहला स्थान मिला। स्कूल की प्रिंसिपल डा. मनवीन कौर संधू ने कहा कि बच्चे ने अपने स्कूल और शहर ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि गुणव ने हजारों के बीच से मुकाबला जीता है।

बच्चों का हो बहुमुखी विकास :

प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल बच्चों के बहुमुखी विकास को कटिबद्ध है। सभी स्कूलों को इस तरह की कोशिश करनी चाहिए ताकि देश को मजबूत और बेहतर भविष्य दिया जा सके। रजिस्ट्रार विनोद भाटिया ने कहा कि विद्यार्थी का बहुमुखी तथा पूर्ण विकास तभी संभव है जब शैक्षणिक संस्थाएं उनके भीतर छुपी प्रतिभा को परखें और उनका हरेक पहलू से विकास करें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: