|
अंचल. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह ने नया हरसूद, बड़वाह और अंजड़ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के वादों को दोहराया और हर वर्ग को खुश करने की कोशिश की।
नया हरसूद : साध्वी प्रज्ञा और सेना के लोगों पर कार्रवाई की जाना चाहिए, लेकिन इसके लिए पुख्ता प्रमाण होना चाहिए। मकोका का दुरुपयोग किया जा रहा है। संत, समाज और भाजपा इसका विरोध करेगी। भाजपा केंद्र में सत्ता आई तो रामसेतु को कोई नहीं तोड़ पाएगा।
बड़वाह : शिवराज सिंह ने प्रदेश का खजाना देखकर ही अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जबकि कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र छलावा है। कांग्रेस ने पूर्व में भी मुफ्त बिजली का नारा देकर सरकार बनाई थी लेकिन बाद में किसानों को भारी भरकम बिल देकर पैसा वसूला गया।
अंजड़ : जिन किसानों पर 50 हजार तक ऋण है वो माफ कर दिए जाएंगे। किसानों को नलकूप खनन पर 50 प्रतिशत अनुदान देने का वादा किया।